Punjab

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके और पंजाब को स्वस्थ बनाया जा सके
पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभ
पिता ही निकला बेटे का ‘हत्यारा’, दो गिरफ्तार

मुख्य सचिव को नहीं करेंगे रिलीव : ममता बनर्जी

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

पश्चिम बंगाल की सीएम ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

कोलकाता। एक बार फिर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केन्द्र की मोदी सरकार आमने-सामने आ गए हैं। इस बार कारण बने हैं राज्य के मुख्य सचिव। दरअसल केन्द्र सरकार ने बंगाल के प्रमुख नौकरशाह अलपन बंद्योपाध्याय का तबादला करने के आदेश जारी किए है। लेकिन ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मुख्य सचिव को रिलीव करने से साफ इंकार कर दिया है।

 विचार विमर्श के बाद बंद्योपाध्याय की सेवा विस्तार का लिया था निर्णय 

पत्र में ममता ने केन्द्र सरकार के निर्णय पर हैरानी जताते हुए लिखा कि तूफान के चलते बंगाल सरकार इस समय नाजुक दौर में चल रही है। ऐसे हालात में हम मुख्य सचिव को रिलीव नहीं कर सकते। पत्र में ममता ने लिखा कि काफी विचार विमर्श के बाद हमने बंद्योपाध्याय की सेवा विस्तार का निर्णय लिया था। बता दें कि आईएएस अलपन बंद्योपाध्याय को सोमवार सुबह 10 बजे दिल्ली में केन्द्र सरकार को रिपोर्ट करना था, लेकिन सीएम की चिट्ठी से उनके पश्चिम बंगाल में ही बने रहने के आसार दिख रहे हैं। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान जब पीएम मोदी वहां गए थे तो मुख्यमंत्री ने महज 15 मिनट में उनके साथ मिटिंग निपटा दी थी। इससे केन्द्र पश्चिम बंगाल से खासा नजर आया था। इसी के बाद ही केंद्र ने बंद्योपाध्याय को दिल्ली बुलाने का आदेश दिया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts