आगरा: वॉच टावर से अब कर सकेंगे ताजमहल और आगरा किले का दीदार

Published On

आगरा (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ताजनगरी आगरा में उद्यान विभाग ने ताजमहल के साये में एक खास टावर बनाया है। इस टावर की ऊंचाई से पर्यटक ताजमहल, आगरा किला, मेहताब बाग और यमुना नदी का शानदार नजारा देख सकेंगे। उद्यान विभाग ने शीशमहल पार्क में वॉच टावर का निर्माण किया है। दीपावली से पहले इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया जायेगा। विभाग ने ताजमहल के पश्चिमी गेट पर स्थित शीश महल पार्क में वॉच टावर का निर्माण किया है। वॉच टॉवर से पर्यटक ताजमहल, आगरा किला और यमुना नदी का एक साथ दीदार कर सकते हैं। इस वॉच टावर के चारों ओर हरियाली है।

इस वॉच टावर के चारों ओर हरियाली

उप निदेशक (उद्यान) कौशल कुमार नीरज ने बुधवार को बताया कि शीशमहल टीले पर पहले सुरक्षा की दृष्टि से नजर रखने के लिए वॉच टावर बनाया गया था, जो जर्जर हो गया था। उसे तोड़कर पर्यटकों के लिए नए वॉच टावर का निर्माण किया गया है। एक बार में टावर पर लगभग 100 पर्यटक जा सकेंगे। नीरज ने बताया कि शीश महल पार्क को विकसित करने में 72 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पार्क में वॉच टॉवर और पाथवे के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। पार्क में फुलवारी समेत अन्य पौधों का रोपड़ कर दिया गया है।

एक बड़े क्षेत्रफल में फैले शीश महल पार्क में एक हट भी बनाई गई है। जहां बैठकर पर्यटक शुद्ध हवा का आनंद ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि वॉच टावर के अलावा पार्क में भव्य प्रतिमा, झरना, फव्वारा, लाइटिंग और कैंटीन समेत कई अन्य काम भी प्रस्तावित हैं। दीपावली से पहले उद्यान विभाग पार्क का उद्घाटन करने की तैयारी में जुटा हुआ है।

वायु सेना दिवस पर चंडीगढ़ के आकाश में 40 से अधिक लड़ाकू विमान करेंगे गर्जन

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts