द. कोरिया में कोरोना के 266,135 नए मामले

Published On

सोल। दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 266,135 नए मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,42,67,401 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी (केडीसीए) के अनुसार इससे एक दिन पूर्व देश में संक्रमण के 127,190 नए मामले दर्ज किए गए थे। इस तरह से संक्रमण के दैनिक मामलों सवा लाख की वृद्धि देखने को मिली है, लेकिन एक सप्ताह पहले देश में दैनिक संक्रमण का आंकड़ा 347,490 था। यहां दर्ज किए कोविड-19 नए मामलों में 51,500 मामले सोल के थे। वहीं, ग्योंगगी प्रांत और पश्चिमी बंदरगाह शहर इंचियोन में संक्रमण के क्रमश: 69,362 और 15,354 मामले सामने आए हैं।

यहां गैर-महानगरीय क्षेत्र में भी वायरस फैल गया। गैर-राजधानी क्षेत्रों में नए संक्रमण के मामलों की संख्या 129,892 यानी 48.8 प्रतिशत है। यहां पर दर्ज किए गए नए मामलों में से 27 विदेशों से आए लोगों से संबंधित है। इसके बाद विदेशों से आए लोगों से संबंधित मामलों की संख्या 31,237 हो गयी है। देश में गंभीर स्थिति वालसे मरीजों की 13 बढ़कर 1,121 हो गई है। वहीं देश में इस जानलेवा विषाणु के कारण 209 और मरीजों की मौत हुयी है, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा 17,662 हो गया है। देश में मृत्यु दर 0.12 प्रतिशत है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts