दक्षिण कोरिया में कोरोना के 3,717 नये मामले

Published On

सोल। दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 3,717 नये मामलों की पुष्टि होने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर छह लाख 57 हजार 508 पर पहुंच गयी है। नये मामलों में सोल से 979 मामले, ग्योंगगी प्रांत के 1,224 मामले और इंचियोन शहर के 172 मामले हैं। इस वायरस का प्रसार अब गैर-महानगरीय इलाकों में भी हो गया है। इन इलाकों में 1,154 लोग संक्रमित पाये गये हैं। 188 मामले विदेशों से आये लोगों के है। इस तरह के मामलों की संख्या अब 18,458 हो गई है।

इस दौरान 45 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है। इसी के साथ ही देश में इससे संबंधित मृतकों की संख्या बढ़कर 5,932 हो गई है। देश में चार करोड़ 43 लाख 13 हजार 710 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है और चार करोड 28 लाख 44 हजार 783 लोगों को टीके की दोनों डोज़ दी जा चुकी है। इसके अलावा दो करोड, पांच लाख, चार हजार 929 लोगों को बूस्टर डोज़ भी लगायी जा चुकी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts