ब्राजील में चट्टान गिरने से 6 की मौत, 32 घायल

Published On

ब्रासीलिया (एजेंसी)। ब्राजील के मिनस गेरैस प्रांत की फर्नास झील चार नावों कई विशाल चट्टानों के गिरने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गये है जबकि 20 लोग लापता बताये गए है। बचाव दल ने रविवार का यह जानकारी दी है। बचाव दल ने बताया कि शनिवार दोपहर को हुई इस घटना के अज्ञात कारणों का पता नहीं चल सका है। मिनस गेरैस प्रांत की राजधानी बेलो होरिजोंटे से करीब 300 किमी दूर कैपिटलियो शहर के पास स्थित फर्नास झील में चारों ओर से चट्टानें गिरी है। चट्टानें चार नावों से टकराई। उस समय नावों मे पर्यटक सवार थे। इस क्षेत्र में शनिवार की सुबह भारी बारिश हुई थी। कुछ भूवैज्ञानिकों का मानना है कि घाटी में एक जलप्रपात के कारण चट्टानें गिरी हैं।

कजाकिस्तान में विदेशियों सहित 4400 से अधिक लोग गिरफ्तार

कजाकिस्तान में विदेशियों सहित कम से कम 4,404 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। खबर 24 प्रसारक ने रविवार को देश के गृह मंत्रालय के हवाले स यह रिपोर्ट दी है। कजाकिस्तान के सुरक्षा बल ने इस सप्ताह ईंधन की कीमतों में भारी वृद्धि विरोध के बाद देश भर में हुई हिंसा को देखते हुए आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया हुआ है। उल्लेखनीय है कि कजाकिस्तान में ईंधन की कीमतों में वृद्धि के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए वहां की सरकार ने देश में शांति व्यवस्था के लिए रूस की सेना को बुलाया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts