दक्षिण कोरिया में फूटा कोरोना बम, 88,384 आए नए मामले

Published On

सियोल (एजेंसी)। दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 88,384 नए मामले सामने आए हैं, इसके साथ ही देश में इस बीमारी से प्रभावितों की संख्या बढ़कर 19,535,242 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने वीरवार को यह जानकारी दी हैं। कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी (केडीसीए) के अनुसार नये मामलों में 425 बाहर से आये लोगों के मामले शामिल है।

इसी के साथ इस बाहर से आये लोगों के मामलों की संख्या अब 43,103 हो गई है। केडीसीए के अनुसार देश में इस बीमारी के गंभीर रोगियों की संख्या 196 हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान महामारी से 15 और लोगों की मौत हुई है। कोविड -19 से अब देश में 24,957 लोगों की मौत हो चुकी। वर्तमान में कुल मृत्यु दर 0.13 प्रतिशत है।

न्यूजीलैंड में कोरोना के 8,730 नए मामले

न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 8,730 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक इस बीमारी से 1,427 लोगों की मौत हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि नये मामलों में 394 मामले विदेशों से आये लोगों के हैं। उन्होंने बताया कि इस समय अस्पतालों में 808 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। जिनमें 25 गहन देखभाल इकाइयों में भर्ती है। उन्होंने बताया कि नये मामले सामने आने के साथ ही देश में इस बीमारी से प्रभावितों की संख्या बढ़कर 1,577,414 हो गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts