रूस को मिलकर रोकेंगे अमेरिका-ब्रिटेन

Published On

दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने की रणनीति पर चर्चा

वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रूस को रोकने की योजना पर ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस के साथ चर्चा की। ब्लिंक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस के साथ यूक्रेन की सीमा पर रूसी आक्रमण का मुकाबला करने के लिए एक समन्वित प्रतिक्रिया के महत्व, वैश्विक कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए एक साथ काम करने और अन्य साझा चुनौतियों पर उपयोगी बातचीत हुई। गौरतलब है कि रूस ने बार-बार कहा है कि उसे अपनी सीमाओं के भीतर सैनिकों को स्थानांतरित करने का अधिकार है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts