अमेरिका कोविड-19 से लड़ाई में भारत के साथ : बिडेन

Published On

वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा है कि उनका देश कोविड-19 से निपटने के लिए भारत को विभिन्न तरीकों से भारत की काफी सहायता कर रहा है। बिडेन ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि हम ब्राजील की मदद कर रहे हैं। हम भारत की काफी सहायता कर रहे हैं। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। हम भारत को आॅक्सीजन और वैक्सीन बनाने के काम आने वाली मशीनों के पुरजे भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां उपलब्ध एस्ट्राजेनेका वैक्सीन कनाडा और मैक्सिको भेज दी तथा अन्य देशों से इसके लिए चर्चा कर रहे हैं। इस मौके पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन सॉकी ने कहा कि एस्ट्राजेनेका को भारत के लिए विनिर्माण आपूर्ति का आदेश दिया गया है, जिससे भारत को दो करोड़ से अधिक डोज मिलेंगे।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts