चीन में रसायन का रिसाव, आठ की मौत

Published On

बीजिंग (एजेंसी)। चीन के गुइझोऊ प्रांत में रसायन का रिसाव होने से 8 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य बीमार हो गए हैं। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को यह रिपोर्ट दी है। स्थानीय सार्वजनिक सुरक्षा विभाग को जानकारी मिली थी कि शनिवार मध्यरात्रि के बाद करीब 0012 बजे गुइझोऊ प्रांत की राजधानी दक्षिणी गुइयांग के गुइयांग आर्थिक एवं तकनीकी विकास क्षेत्र में एक वाहन से मिथाइल फॉर्मेट को उतारते समय कई लोग बेहोश हो गए थे।

प्रारंभिक जांच के अनुसार रसायन संयंत्र में हुबेई प्रांत की लाइसेंस प्लेट वाले वाहन से मिथाइल फॉर्मेट को उतारे जाते समय रसायन का रिसाव हुआ। सभी बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 8 की मौत हो गई और तीन अब भी बीमार हैं। विशेषज्ञ पहले ही घटना स्थल पर वातावरण और वायु गुणवत्ता की जांच कर चुके हैं, जो अब सामान्य है। घटना की जांच चल रही है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts