इक्वाडोर की जेल में झड़पें, 58 कैदियों की मौत

Published On

क्विटो (एजेंसी)। इक्वाडोर के ग्वायाकिल शहर की एक जेल में हुई झड़पों में 58 कैदियों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। झड़पें शुक्रवार रात और शनिवार तड़के लिटोरल कैदियों के बीच हुर्इं और स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े समूहों के बीच वर्चस्व को लेकर यह झड़प हुई। स्थानीय ‘एक्सप्रेसो’ के अनुसार पुलिस को जेल के निरीक्षण के दौरान एक रायफल और 12 डायनामाइट की छड़ें मिलीं है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts