हिमाचल में हड़ताल पर रहे डॉक्टर, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

Published On

मेडिकल कालेजों में सेवाएं दे रहे फैकल्टी मैंबर को अकादमिक भता देने की मांग

शिमला (सच कहूँ न्यूज)। हिमाचल प्रदेश में आज सुबह चिकित्सकों के दो घंटे की हड़ताल (doctors strike) पर चले जाने से ओपीडी बंद रही और मरीजों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। हिमाचल प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष दीपक कैंथला ने आज यहां बताया कि प्रदेश भर के डॉक्टर सुबह साढ़े नौ बजे से 11 बजे तक दो घंटे की हड़ताल पर चले गए। मांगे न माने जाने से खफा डॉक्टर हड़ताल पर हैं। डॉक्टर स्वास्थ्य निदेशक के खाली पड़े पद को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के बजाय डॉक्टर कैडर से भरने, डॉक्टर्स के प्रशासनिक पदों पर सेवा विस्तार न करने की मांगों सहित अनुबंध पर चयनित चिकित्सकों के ग्रेड पे को अदा करने की मांग कर रहे है।

अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden ने जताई चिंता: 1962 के बाद परमाणु खतरा सबसे ज्यादा

क्या है मामला:

इसके अलावा भी नये वेतन आयोग में चिकित्सकों को 4-9-14 को टाइम स्केल बहाल करना, विशेषज्ञ स्नातकोतर चिकित्सकों भत्ते की राशि को बढ़ाना, मेडिकल कालेजों में सेवाएं दे रहे फैकल्टी मैंबर को भी अकादमिक भता देना आदि मांगे भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि फरवरी महीने में जो चिकित्सकों ने अपनी मांगों को लेकर संघर्ष किया जा रहा है, लेकिन उसके बाद गठित की गयी कमेटी का कोई भी ठोस परिणाम सामने नहीं आया है। परिणाम स्वरूप डॉक्टरों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है।

मरीज बोले, सारा दिन झेलनी पड़ी परेशानी, नहीं मिला इलाज

उधर, पंडित दीन दयाल अस्पताल में पहुंचे मरीजों ने कहा की वह सुबह से आए हैं लेकिन डॉक्टर न होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। अल्ट्रासाउंड और अन्य टेस्ट के लिए सुबह से भूखे पेट बैठें है, डॉक्टर कब आयेंगे, उन्हें पता नहीं है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts