पाकिस्तान में अंतिम संस्कार कार्यक्रम में गोलीबारी में आठ मरे ,15 घायल

Published On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लोवर डीर जिले में अंतिम संस्कार कार्यक्रम में गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गयी जबकि 15 अन्य घायल हो गये। दुन्या न्यूज ब्रॉडकास्टर ने गुरुवार देर रात अपनी रिपोर्ट में बताया कि लोगों के दो समूहों के बीच भूमि विवाद को लेकर अंतिम संस्कार की नमाज के दौरान गोलीबारी हुई। गोलीबारी में आठ लोग मारे गये वहीं 15 अन्य घायल हुए हैं। घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें 10 की हालत गंभीर है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts