Elon Mu ने Twitter कर्मचारियों को दी चेतावनी

Published On

कर्मचारी जी तोड़ लंबी अवधि तक काम करें अन्यथा नौकरी छोड़ दें: मस्क

सैन फ्रांसिस्को (एजेंसी)। Elon Mu ने ट्विटर कर्मचारियों से अप्रत्याशित सख्ती बरतते हुए कहा है कि वे या तो कड़ी मेहनत से लंबी अधवि तक काम करने का प्रण लें अथवा नौकरी छोड़ दें। यह जानकारी मीडिया की खबरों में दी गई है। समाचार पत्र ‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने बताया कि सोशल मीडिया फर्म के नए मालिक ने कर्मचारियों को एक ईमेल में कहा कि यदि वे काम करना चाहते हैं तो उन्हें लंबी अवधि तक कमर तोड़ मेहनत करने लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। मस्क ने कहा कि गुरुवार तक साइन अप नहीं करने वालों को तीन महीने का वेतन देकर उनका हिसाब -किताब कर दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि सफल होने के लिए ट्विटर को अत्यंत कट्टर होने की आवश्यकता होगी। इसका मतलब स्टाफ को कड़ी मेहनत से लंबे समय तक काम करना आवश्यक होगा। मस्क ने कर्मचारियों को बताया गया कि अगर वे नए ट्विटर का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो उन्हें गुरुवार शाम पांच बजे तक एक लिंक पर क्लिक करना होगा। उन्होंने कहा,‘आप जो भी निर्णय लेते हैं, ट्विटर को सफल बनाने के लिए आपके प्रयासों के लिए धन्यवाद। उन्होंने कर्मचारियों को ईमेल में कहा कि उनसे सप्ताह में कम से कम 40 घंटे कार्यालय में रहने की उम्मीद की जायेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts