फ्रांस के सेंट्रल बैंक की करेंसी पेपर यूनिट में लगी आग, 34 लोग झुलसे

Published On

पेरिस (एजेंसी)। फ्रांस के सेंट्रल बैंक के बैंकनोट प्रिंटिंग ईकाई में आग लगने से 34 लोग झुलस गए। पुए-डी-डोम विभाग प्रशासक ने बताया कि फ्रांस के चामालिएरेस शहर में बैंक आॅफ फ्रांस की एकमात्र प्रिंटिंग फैक्ट्री में सुबह के समय आग लग गई। आग पर नियंत्रण पाने के लिए 70 दमकलकर्मियों को तीन घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। बयान के अनुसार दोपहर 01:30 बजे तक कुल 34 लोग मामूली रूप से झुलस गए, जिनमें से 10 को एक शिक्षण अस्पताल ले जाया गया है, इसमें दो दमकलकर्मी शामिल हैं। बचाव अभियान के दौरान करीब 400 कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts