जापान में भूस्खलन : दो लोगों की मौत, 20 लापता

Published On

टोक्यो (एजेंसी)। जापान के शिजुओका प्रांत के अटामी शहर में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण दो लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लापता हैं। एनएचके न्यूज चैनल ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। इससे पहले स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में बताया गया कि अटामी में सुबह हुए भूस्खलन में कई आवासीय मकान धाराशायी हो गए हैं। वहीं खराब मौसम के कारण राहत एवं बचाव कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार 10 लोगों को बचा लिया गया है और भूस्खलन से करीब 300 घर प्रभावित हुए हैं। जापानी अधिकारियों ने कांटो और टोकाई क्षेत्रों में सोमवार तक बारिश जारी रहने की की आशंका के मद्देनजर लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts