म्यांमार करेगा 821 कैदियों को रिहा

Published On

नाएप्यीडॉ (एजेंसी)। म्यांमार की राज्य प्रशासन परिषद ने हीरक जयंती संघ दिवस के मौके पर म्यामांर के 814 कैदियों तथा सात विदेशी कैदियों को रिहा का फैसला शनिवार को लिया है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। परिषद ने अकरन सेना के अन्य संबंधित मामले में 46 सदस्यों के प्रति दर्ज किए गए मुकाबलों को भी रद्द करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि इन सभी के खिलाफ मुकदमे देश के विभिन्न न्यायालयों में चल रहे हैं। परिषद ने कहा बताया कि हीरक जयंती संध दिवस के मानवीय आधार तथा अन्य देशों के साथ म्यांमार के रिश्ते को देखते हुए सभी को रिहा किया जायेगा।

इससे शांती और सद्भाव के साथ नया लोकतांत्रिक देश को स्थापित किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि एक अन्य जीवनदान के अनुसार कायिन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नांग खिन हत्वे म्यिंट की सजा को दंड संहिता की धारा 401 (1) के तहत आधे से कम कर दिया गया था। राज्य में आपातकाल को 31 जनवरी 2022 से छह माह के लिए और बढ़ा दिया गया है। गौरतलब है कि फरवरी 2021 में तख्तापलट होने के बाद राज्य की सभी शक्तियां रक्षा प्रमुख मिन आंग हलिंग के हाथों में चल गयी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts