फ्रांस में कोरोना के कारण तीसरी बार राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन

Published On

पेरिस। फ्रांस में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते मामलों के मद्देनजर तीसरी बार राष्ट्रव्यपारी लॉकडाउन प्रभावी हो गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार से प्रभावी हुए लॉकडाउन में सभी विद्यालय तथा गैर जरूरी सामानों की दुकानें अगले चार सप्ताह तक बंद रहेंगी और शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। साथ ही मंगलवार से 10 किलोमीटर तक की यात्रा करने के लिए लोगों को वास्तिवक कारण बताना होगा।

फ्रांस में शुक्रवार को कोरोना से ग्रसित एवं गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती मरीजों में 145 की वृद्धि हुयी। यह संख्या पिछले पांच महीनों के दौरान एक दिन में आईसीयू में भर्ती होने वाले मरीजों की सर्वाधिक संख्या हैं। मौजूदा समय में इस संक्रमण से ग्रसित लगभग पांच हजार मरीज आईसीयू में भर्ती है। यहां शुक्रवार को कोविड-19 के 46,677 मामले दर्ज किए गए थे तथा 304 मरीजों की मौत हुयी थी।

अमेरिका में एक दिन में रिकॉर्ड 40 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण

अमेरिका में टीकाकरण का नया रिकॉर्ड कायम हुआ है और यहां पर 24 घंटे के अंदर 40 लाख से ज्यादा लोगों को टीकाकरण किया गया है। व्हाइट हाउस के कोविड-19 के डाटा निदेशक डॉ. साइरस शाहपार ने शनिवार को यह जानकारी दी। इससे पहले अमेरिका के महामारी नियंत्रक एवं रोकथाम केंद्र ने शनिवार को बताया था कि ऐसे लोगों की संख्या, जिन्हें वैक्सीन की पहली खुराक दी है कम से कम 10 करोड़ हो गयी है, जबकि 57,984,785 लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts