पुतिन ने बेनेट से यूक्रेन विवाद पर की बातचीत

Published On

मॉस्को (एजेंसी)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने यूक्रेन की स्थिति पर बातचीत की। क्रेमलिन ने इसकी जानकारी दी। क्रेमलिन के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और इजरायली प्रधानमंत्री बेनेट ने मॉस्को में अपनी बैठक के बाद फोन पर बातचीत की। क्रेमलिन ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने डोनबास की रक्षा के लिए रूस के विशेष सैन्य अभियान के बारे में विचारों का विस्तृत आदान-प्रदान जारी रखा, जिसमें नफ्ताली बेनेट के कई राज्यों के नेताओं के साथ हालिया संपर्कों को ध्यान में रखा गया। दोनों नेताओं ने आने वाले समय में भी एक-दूसरे से संपर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts