कोलंबिया में भूस्खलन, छह की मौत, 11 घायल

Published On

बोगोटा। कोलंबिया के नारिनो में भूस्खलन के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, 11 घायल हो गए और 20 लापता हो गए। सिविल डिफेंस एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एजेंसी ने टि्वटर पर कहा, “हमारे स्वयंसेवक लापता लोगों की तलाश में सहायता कर रहे हैं।” अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। बारिश के कारण बचाव अभियान में रूकावटें आई। सिविल डिफेंस, रेड क्रॉस, पुलिस और अग्निशमन विभाग के सदस्य बचाव प्रयास में भाग ले रहे हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts