फिलीपींस में भूकंप के तेज झटके, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8

Published On

मनीसा। फिलीपींस में बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई। फिलीपींस इंस्टीट्यूट आॅफ वोल्कानोलॉजी और सिस्मोलॉजी ने बताया कि स्थानीय समय के अनुसार सुबह 9:09 बजे महसूस किए गए भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 110 किलो मीटर की गहराई में तथा अब्रा डे इलॉग से लगभग 11 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित था। भूकंप के झटके मेट्रो मनीला के भी कुछ हिस्सों में महसूस किए गए।

 भूकंप आने पर क्या करें?

  •  भूकंप आने के बाद अगर आप घर में हैं तो कोशिश करें कि फर्श पर बैठ जाएं।
  • या फिर अगर आपके घर में टेबल या फर्नीचर है तो उसके नीचे बैठकर हाथ से सिर को ढक लेना चाहिए।
  • भूकंप आने के दौरान घर के अंदर ही रहें और जब झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें।
  •  भूकंप के दौरान घर के सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें।

क्या होता है रिक्टर स्केल

भूकंप के समय भूमि में हुई कंपन को रिक्टर स्केल या मैग्नीट्यूड कहा जाता है। रिक्टर स्केल का पूरा नाम रिक्टर परिणाम परीक्षण ( रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल ) है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर जितनी ज्यादा होती है, भूमि में उतना ही अधिक कंपन होता है। जैसे-जैसे भूकंप की तीव्रता बढ़ती है नुकसान भी ज्यादा होता है। जैसे रिक्टर स्केल पर 8 की तीव्रता वाला भूकंप ज्यादा नुकसान करेगा। वहीं 3 या 4 की तीव्रता वाला भूकंप हल्का होगा।

भूकंप की तीव्रता के हिसाब से क्‍या हो सकता है असर

  •  0 से 1.9 की तीव्रता वाले भूकंप का पता सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही चलता है।
  •  2 से 2.9 की तीव्रता वाले भूकंप से सिर्फ हल्की कंपन होती है।
  •  3 से 3.9 की तीव्रता वाले भूकंप के दैरान ऐसा लगता की कोई ट्रक आपके बगल से गुजरा हो।
  •  4 से 4.9 की तीव्रता वाला भूकंप खिड़कियां तोड़ सकता हैं।
  •  5 से 5.9 की तीव्रता पर घर का सामान हिल सकता है।
  •  6 से 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप से इमारतों की नींव में दरार आ सकती है।
  •  7 से 7.9 की तीव्रता वाला भूकंप इमारतों को गिरा सकता है।
  •  8 से 8.9 की तीव्रता वाला भूकंप आने पर बड़े पुल भी गिर सकते हैं।
  •  9 से ज्यादा की तीव्रता वाले भूकंप पूरी तरह से तबाही मचा सकते हैं।
  • अगर समंदर नजदीक हो तो सुनामी भी आ सकती है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts