आतंकवादियों ने सीरिया के इडलिब क्षेत्र में 24 घंटे में 28 बार गोले दागे’

Published On

दमिश्क। जभात अल नुसरा आतंकवादी समूह के आतंकवादियों ने पिछले 24 घंटों के दौरान सीरिया के इदलिब क्षेत्र में 28 बार गोले दागे हैं। यह जानकारी सीरिया में विरोधी पक्षों से बातचीत के लिए स्थापित रूसी रक्षा मंत्रालय के केंद्र के उप प्रमुख रियर एडमिरल वादिम कुलित ने दी है। कुलित ने कहा, “जभात अल-नुसरा आतंकवादी समूह ने इदलिब के अशांत क्षेत्र में 28 बार गोले दागे, जिसमें इदलिब (9 ), लताकिया (14), अलेप्पो (4) और हमा (1) हमले शामिल हैं।”
वहीं सीरिया के मुताबिक आतंकवादियों द्वारा किये गये हमलोंं की संख्या 26 बतायी गयी है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts