Punjab
Canada top universities: कनाडा की ये 5 यूनिवर्सिटीज़ बन सकती हैं आपका करियर गेमचेंजर, डिग्री मिलते ही नौकरी के शानदार मौके
कनाडा की ये 5 यूनिवर्सिटीज़ बन सकती हैं आपका करियर गेमचेंजर, डिग्री मिलते ही नौकरी के शानदार मौके
Canada इस समय भारतीय छात्रों के लिए सबसे पसंदीदा स्टडी डेस्टिनेशन में शामिल है। यहां 4 लाख से ज्यादा भारतीय छात्र उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं। बेहतर शिक्षा व्यवस्था, रिसर्च सुविधाएं और शानदार करियर अवसरों के कारण हर साल बड़ी संख्या में विदेशी छात्र कनाडा का रुख करते हैं। टाइम्स हायर एजुकेशन की ग्लोबल इंप्लॉयबिलिटी रैंकिंग के अनुसार, कनाडा की कुछ यूनिवर्सिटीज़ ऐसी हैं जहां से डिग्री लेने के बाद नौकरी मिलने की संभावना काफी ज्यादा होती है। आइए जानते हैं उन टॉप 5 यूनिवर्सिटीज़ के बारे में।
1. University of Toronto
1827 में स्थापित यह कनाडा की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी मानी जाती है। ग्लोबल इंप्लॉयबिलिटी रैंकिंग में इसे दुनिया में 14वां और कनाडा में पहला स्थान मिला है। यहां मेडिसिन, इंजीनियरिंग, बिजनेस और कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई बेहद लोकप्रिय है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां के करीब 90% छात्रों को डिग्री मिलने के एक साल के भीतर नौकरी मिल जाती है।
2. McGill University
1821 में स्थापित मैक्गिल यूनिवर्सिटी रिसर्च और इनोवेशन के लिए जानी जाती है। यहां लगभग 30% छात्र विदेशी होते हैं। ग्लोबल इंप्लॉयबिलिटी रैंकिंग में इसका स्थान दुनिया में 31वां और कनाडा में दूसरा है। यहां से पढ़ाई करने वाले अधिकांश छात्रों को ग्रेजुएशन के तुरंत बाद रोजगार मिल जाता है।
3. University of British Columbia
1915 में स्थापित यह यूनिवर्सिटी 140 से अधिक देशों के छात्रों को आकर्षित करती है। बिजनेस, इंजीनियरिंग, हेल्थ साइंस और पर्यावरण विज्ञान के लिए यह संस्थान काफी प्रसिद्ध है। इंडस्ट्री कनेक्शन मजबूत होने के कारण यहां के छात्रों को जॉब के अच्छे अवसर मिलते हैं।
4. Université de Montréal
1878 में स्थापित मॉन्ट्रियाल यूनिवर्सिटी फ्रेंच भाषी छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय है। मेडिसिन, लॉ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन जैसे कोर्स यहां काफी चर्चित हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां के लगभग 90% छात्रों को ग्रेजुएशन के छह महीने के भीतर नौकरी मिल जाती है।
5. McMaster University
1887 में स्थापित मैक्मास्टर यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग और बिजनेस शिक्षा के लिए खास पहचान रखती है। यहां 120 से ज्यादा देशों के छात्र पढ़ते हैं। इंडस्ट्री-ओरिएंटेड कोर्स और रिसर्च आधारित पढ़ाई के कारण यहां से पास आउट होने वाले छात्रों की रोजगार दर काफी अच्छी मानी जाती है।
About The Author