Aliens News: एलियंस पर सबसे बड़ा पर्दाफाश! ट्रंप प्रशासन ने खोले पेंटागन के गुप्त दस्तावेज
Aliens News: एलियंस पर सबसे बड़ा पर्दाफाश! ट्रंप प्रशासन ने खोले पेंटागन के गुप्त दस्तावेज
Aliens News: वॉशिंगटन। क्या इंसान ब्रह्मांड में अकेला है, या फिर कहीं और भी जीवन मौजूद है? सदियों से लोगों के मन में उठने वाला यह सवाल अब फिर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। इसकी वजह बनी हैं अमेरिका से सामने आईं वे कथित सीक्रेट फाइलें, जिन्हें लेकर दावा किया जा रहा है कि इनमें UFO यानी रहस्यमयी उड़न वस्तुओं और एलियंस से जुड़ी जानकारियां मौजूद हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रक्षा सचिव पीट हेगसेथ द्वारा करीब 170 गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक किए जाने के दावे ने सोशल मीडिया से लेकर वैज्ञानिक जगत तक हलचल बढ़ा दी है। कहा जा रहा है कि ये फाइलें वर्षों से गुप्त रखी गई थीं और अब इन्हें पारदर्शिता के नाम पर सार्वजनिक किया गया है।
रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के बयान के मुताबिक, UFO से जुड़ी कई फाइलें लंबे समय से क्लासिफाइड थीं, जिसके कारण लोगों के बीच तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि लोग खुद तथ्यों को देखें और फैसला करें कि आखिर सच क्या है।
हालांकि अमेरिकी प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि इन दस्तावेजों में एलियंस के सीधे संपर्क या किसी विदेशी प्रजाति के अस्तित्व का पक्का सबूत नहीं दिया गया है।
अपोलो मिशन से जुड़े चौंकाने वाले दावे
इन कथित दस्तावेजों में सबसे ज्यादा चर्चा चंद्र मिशनों से जुड़ी जानकारियों की हो रही है। दावा किया जा रहा है कि 1969 के अपोलो मिशन और 1972 के अपोलो-17 मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों ने कुछ रहस्यमयी गतिविधियां देखी थीं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, मिशन के दौरान अंतरिक्ष में चमकती हुई अज्ञात वस्तुएं दिखाई दी थीं, जिन्हें लेकर चालक दल ने मिशन कंट्रोल से बातचीत भी की थी। इन रिकॉर्ड्स ने UFO को लेकर पुराने सवालों को फिर जिंदा कर दिया है।
4 फुट लंबे जीव और रहस्यमयी आकृतियों का जिक्र
कुछ रिपोर्ट्स में कथित तौर पर चार फुट लंबे जीवों और अजीब उड़न वस्तुओं का भी उल्लेख किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चर्चाओं में “आठ कोनों वाले उड़ते तारे” जैसी आकृतियों का जिक्र किया जा रहा है, जिन्हें देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं।
हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी कई तस्वीरों और वीडियोज की वैज्ञानिक जांच जरूरी है, क्योंकि कई बार कैमरा एंगल, रोशनी या तकनीकी गड़बड़ियों से भी भ्रम पैदा हो सकता है।
आसमान में दिखे रहस्यमयी ऑरेंज ओर्ब्स
फाइलों में 2023 की कुछ घटनाओं का भी जिक्र किया गया है, जिनमें आसमान में नारंगी रंग के चमकते गोलों को देखने की बात कही गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये गोलाकार वस्तुएं अचानक प्रकट हुईं और फिर कुछ समय बाद गायब हो गईं।
कुछ सैन्य रिपोर्ट्स में ऐसी वस्तुओं के असामान्य गति से उड़ने और अचानक दिशा बदलने के दावे भी किए गए हैं, जिसने UFO को लेकर रहस्य और गहरा कर दिया है।
1940 के दशक की सीक्रेट रिपोर्ट्स भी सामने आने का दावा
बताया जा रहा है कि जारी दस्तावेजों में 1947 और 1948 की कुछ पुरानी रिपोर्ट्स भी शामिल हैं, जिनमें “फ्लाइंग डिस्क” और “फ्लाइंग सॉसर” जैसी रहस्यमयी उड़न वस्तुओं का उल्लेख है। दशकों से इन रिपोर्ट्स को गोपनीय रखा गया था।
इन दावों के सामने आने के बाद वैज्ञानिकों, रिसर्चर्स और UFO एक्सपर्ट्स के बीच नई बहस शुरू हो गई है कि क्या ब्रह्मांड में इंसानों के अलावा भी कोई सभ्यता मौजूद हो सकती है।
हमारे धर्मों के पवित्र ग्रन्थों में हजारों साल पहले लिखा हुआ है
वैसे आपको बता दें कि एलियंस के बारे में हमारे धर्मों के पवित्र ग्रन्थों में हजारों साल पहले लिखा हुआ है कि पृथ्वी के अलावा भी सैकड़ों अन्य ग्रहों पर जीवन है, जिसका उल्लेख पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने अपने सत्संगों में अनेक बार किया है।
https://www.youtube.com/watch?v=2z_T5ZLD7AI&t=1s