हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home चंडीगढ़ ओलंपिक विजेता...

    ओलंपिक विजेता मनु भाकर को हरियाणा एवं पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने किया सम्मानित

    Chandigarh News
    ओलंपिक विजेता मनु भाकर को हरियाणा एवं पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने किया सम्मानित

    हरियाणा के खिलाड़ियों ने राज्य और देश को किया हमेशा गौरवान्वित: सैनी

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) से आज उनके आवास संत कबीर कुटीर पर पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता मनु भाकर (Manu Bhaker) और सरबजोत सिंह (Sarabjot Singh) ने मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया और भविष्य में भी उच्च प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान सरबजोत सिंह और मनु भाकर के साथ उनके माता-पिता और कोच भी उपस्थित रहे। दोनों खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री के साथ पेरिस ओलंपिक में अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री संजय सिंह भी मौजूद थे। Chandigarh News

    हरियाणा के खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर हमें बहुत गर्व है | Chandigarh News

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमेशा हरियाणा के खिलाड़ियों ने राज्य और देश का नाम रोशन किया है। हरियाणा के खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर हमें बहुत गर्व है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में खेलों और खिलाड़ियों को सहयोग देने के लिए वर्तमान राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्हें दोनों खिलाड़ियों से मिलकर बहुत खुशी हो रही है। मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलंपिक में देश के लिए कांस्य पदक जीते हैं। मनु भाकर ने निशानेबाजी में दो कांस्य पदक जीते, जबकि सरबजोत सिंह ने भी कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

    पूरे देश को हमारे दोनों खिलाड़ियों पर गर्व है। उन्हें जल्द ही राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने नीरज चोपड़ा को भी रजत पदक जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। हॉकी में भी राज्य के तीन खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किया है। उन्होंने कहा कि 2 प्रतिशत से भी कम आबादी वाले हरियाणा ने एक बार फिर ओलंपिक में देश का नाम रोशन किया है। देश को अब तक मिले 5 पदकों में से 4 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

    सीएम भगवंत मान से की भेंट | Chandigarh News

    चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को ओलंपिक पदक विजेता पेशेवर निशानेबाज मनु भाकर को अपने सरकारी आवास पर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने मनु भाकर और उनके परिवार को चल रहे पेरिस ओलंपिक में उनकी अनोखी उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पेरिस में निशानेबाजी स्पर्धाओं में दो पदक जीतकर मनु ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

    हरियाणा की सांस्कृतिक और खान – पान में ही खेल रचे बसे हैं: मनु भाकर

    इस अवसर पर मनु भाकर ने कहा कि हरियाणा की समृद्ध संस्कृति और खान-पान की अच्छी आदतों ने राज्य के खिलाड़ियों में खेल प्रतिभा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मनु भाकर ने राज्य की खेल नीति को देश में सर्वश्रेष्ठ बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने हमेशा हमारी प्रतिभा को निखारने के लिए हरसंभव मदद की है। बच्चों को छोटी उम्र से ही खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित करना हरियाणा की संस्कृति में है। उन्होंने भविष्य में स्वर्ण पदक लाने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें न केवल अपने माता-पिता और कोचों से सहयोग मिला है, बल्कि राज्य सरकार से भी निरंतर सहायता को मिलती रही है, जो उनकी सफलता का आधार रहा है।

    हरियाणा की खेल नीति देश में सर्वश्रेष्ठ: सरबजोत

    सरबजोत सिंह ने भी हरियाणा सरकार की खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि राज्य की खेल नीति देश में सर्वश्रेष्ठ है और राज्य सरकार से मिलने वाला सहयोग निश्चित रूप से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाता है। सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलंपिक में हरियाणा के दबदबे पर भी प्रकाश डाला और कहा कि भारतीय एथलीटों द्वारा जीते गए अधिकांश पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। Chandigarh News

    School Holiday : बच्चों की हुई मौज, छुट्टी का हुआ ऐलान, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here