मैक्सिको में आठ संदिग्ध अपराधी ढेर

Published On

संदिग्ध अपराधियों ने सैनिकों के एक गश्ती दल पर कर दिया हमला

मैक्सिको सिटी। मैक्सिको की राजधानी मैक्सिको सिटी में नौसैनिक और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक गिरोह के आठ संदिग्ध अपराधी मारे गए।

नौसेना ने एक बयान में कहा कि राजधानी के दक्षिण लाहौक प्रांत में संदिग्ध अपराधियों ने सैनिकों के एक गश्ती दल पर हमला कर दिया। इसके बाद सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आठ संदिग्ध अपराधियों को मार गिराया।

बयान में कहा गया है कि मारे गए अपराधियों में हिसंक आपराधिक संगठन के प्रमुख फेलिप डी यूस लुना भी शामिल था। नौसेना ने कहा कि मारे गए गिरोह के सदस्यों पर नशीली दवाओं, जबरन वसूली, हत्या और अपह्रण करने का संदेह था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts