एशियन चैम्पियनशिप में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे हरियाणा के खिलाड़ी

Published On

कुरुक्षेत्र के 5 खिलाड़िय़ों का भारतीय वॉलीबॉल टीम में चयन

  • ईरान में 14 अगस्त से 27 अगस्त तक चलने वाली वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दिखाएंगे जौहर

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र शाखा के 5 खिलाड़िय़ों का चयन भारतीय वॉलीबॉल टीम में हुआ है। यह खिलाड़ी ईरान में 15 से 27 अगस्त तक होने वाली 14वीं 18 वर्ष से कम आयुवर्ग की की एशियन चैम्पियनशिप में अपने खेल के हुनर का प्रदर्शन करेंगे। अह्म पहलु यह है कि भारतीय वॉलीबॉल टीम के लिए देश के विभिन्न राज्यों के लिए देश के 20 खिलाड़िय़ों का चयन किया गया है, जिसमें से 5 खिलाड़ी कुरुक्षेत्र साई के है। इस उपलब्धि पर भारतीय खेल प्राधिकरण की क्षेत्रिय निदेशिका ललिता शर्मा ने साई कुरक्षेत्र के प्रभारी कुलदीप सिंह वडै़च, वॉलीबॉल के प्रशिक्षक राहुल सांगवान के साथ-साथ खिलाड़िय़ों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

भारतीय खेल प्राधिकरण साई शाखा कुरुक्षेत्र के प्रभारी कुलदीप सिंह वड़ैच ने साई कुरुक्षेत्र की इस बहुत बड़ी उपलब्धि पर भारतीय टीम के लिए चयनित खिलाड़िय़ों और प्रशिक्षक राहुल सांगवान शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की टीम ने 20 में से 5 खिलाड़िय़ों का साई कुरुक्षेत्र से चयन होना एक ऐतिहासिक क्षण है। यह पहली बार हुआ है कि देश की टीम में एक ही सेंटर से 5 खिलाड़िय़ों का एक साथ चयन हुआ हो। उन्होंने कहा कि हाल में ही 18 व 19 जून को केआईआईटी भूवनेश्वर में आयोजित चयन ट्रायल में विभिन्न राज्यों के 20 खिलाड़िय़ों का चयन किया गया। अब यह खिलाड़ी भुवनेश्वर में 14 अगस्त तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। इसके बाद भारतीय वॉलीबॉल टीम 15 से 20 अगस्त तक ईरान में होने वाली 18 वर्ष से कम आयु वर्ग वाली 14वीं एशियन चैम्पियनशिप में भाग लेंगे।

कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर कर रहे अच्छा प्रदर्शन

प्रभारी कुलदीप सिंह वड़ैच ने कहा कि कुरुक्षेत्र साई सेंटर के खिलाड़ी लवी कुमार सेंटर, शेखर तुरण व दिग्विजय मिडिल ब्लॉकर, अभिषेक यूनिवर्सल तथा योगेश कुमार का लिब्रो के रुप में चयन हुआ है। इन सभी खिलाड़िय़ों को इस मुकाम तक पहुंचाने का सारा श्रेय प्रशिक्षक राहुल सांगवान को जाता है। जब से साई सेंटर कुरुक्षेत्र में राहुल सांगवान आए है तब से वॉलीबॉल में कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे है।

वॉलीबॉल प्रशिक्षक राहुल सांगवान ने कहा कि छात्रावास में इस समय 20 खिलाड़ी प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे है। इसमें से 5 खिलाड़ी 18 वर्ष से कम आयु वर्ग तथा 1 खिलाड़ी 20 वर्ष से कम आयु वर्ग की भारतीय वॉलीबॉल टीम में चयनित हुए है। यह कुरुक्षेत्र के लिए एक गर्व का विषय है। इस उपलब्धि पर साई के पूर्व प्रभारी गुरविंद्र सिंह, सतपाल सिंह, सुदेश शर्मा, सुधीर दहिया, प्रवीण कुमार, राजवेंद्र कौर, अजायब सिंह, रामानुज व जमन बहादुर ने प्रशिक्षक राहुल सांगवान व खिलाड़िय़ों को बधाई दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts