‘कैसे हैं राहुल जी’ : मोदी

Published On

अभिभावदन में बोले राहुल- ‘सर, ठीक हूं सर’

नई दिल्ली। देश के 14वें राष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह के मौके पर संसद भवन के गलियारे में पीएम मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मुलाकात हुई। शपथ ग्रहण समारोह के पहले नवनिर्वाचित राष्ट्रपति कोविंद की अगवानी को प्रधानमंत्री मोदी अपने कक्ष से निकल कर गलियारे में आए। उसी समय वहां से गांधी केन्द्रीय कक्ष की ओर जा रहे थे।

मोदी ने गांधी को देखा तो रुक गए और उनसे हाथ मिलाते हुए कहा, ‘कैसे हैं राहुल जी।’ इस पर गांधी ने दोनों हाथ बढ़ा दिए और मुस्कराते हुए कहा, ‘सर, ठीक हूं सर।’ इसके बाद अपने-अपने रास्ते पर बढ़ गए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts