अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: आतंकी हमले का अलर्ट

Published On

नई दिल्ली: योग दिवस पर आतंकी हमले के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा और गुजरात के कई प्रमुख शहर आतंकियों के निशाने पर हैं. लखनऊ में योग दिवस पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रोग्राम भी खतरे की जद में है. इसके मद्देनजर यूपी पुलिस ने कई जगह छापेमारी की है. संदिग्ध उपद्रवियों की धरपकड़ जारी है.

योग कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी

खुफिया एजेंसी ने योग दिवस पर लखनऊ में पीएम मोदी के कार्यक्रम को आतंकियों के निशाना बनाए जाने का अंदेशा जताया है। इस अलर्ट के बाद प्रधानमंत्री के योग कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की गई है। सूत्रों की मानें तो आतंकियों का एक दस्ता उत्तर प्रदेश में अपने स्थानीय कनेक्शन के साथ मिलकर हमले की तैयारी कर रहा है। वहीं, यह लोग स्लिपर सेल को भी एक्ट‍िवेट करने में लगे हैं। अलर्ट में कहा गया है कि आतंकियों के इस दस्ते में आत्मघाती महिलाएं व पुरुष दोनों शामिल हो सकते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts