हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पंचकूला में प...

    पंचकूला में पिटबुल व रोटविलर डॉग्स की नो एंट्री

    Pet Dogs

    फैसला। निगम की बैठक में प्रस्ताव पास, घर में रखने पर भरने होंगे 5000 रुपए

    पंचकूला (सच कहूँ न्यूज)। जिले में अब पिटबुल-रोटविलर जैसे खूंखार डॉग्स की एंट्री बैन कर दी गई है। नगर निगम की आम बैठक में मेयर कुलभूषण की अध्यक्षता में यह प्रस्ताव पास किया गया। अब शहर में यदि डॉग लवर घरों में इन खूंखार डॉग्स को रखते हैं तो उन्हे 5000 रुपए पैनल्टी भरनी होगी। बैठक में पास प्रस्ताव में पैनल्टी नहीं भरने वालों के लिए सजा का भी प्रावधान किया गया है। हालांकि यह सजा क्या होगी, अभी इस पर कोई फैसला नगर निगम ने नहीं लिया है। नगर निगम के कुछ अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही सजा पर भी फैसला ले लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें:– अंजली राठी के आसमान में उड़ने का सपना अब होगा पूरा

    कानपुर की तर्ज पर फैसला

    नगर निगम पंचकूला ने यह प्रस्ताव कानपुर की तर्ज पर पास किया है। पिटबुल-रोटविलर (मिक्स) द्वारा हमले करने के घटनाओं के बाद कानपुर नगर निगम ने दोनों पर बैन लगा रखा है। घरों में डॉग्स की इन दोनों प्रजातियों को रखने पर कानपुर नगर निगम में 5000 रुपए पैनल्टी का प्रावधान भी किया गया है

    क्यों खतरनाक हैं दोनों डॉग्स | (Pitbull and Rottweiler Dog) 

    पिटबुल और रोटविलर ब्रीड के डॉग्स सबसे खतरनाक और खूंखार नस्ल के होते हैं। इनका वजन 16 से 30 किलो के बीच होता है। दुनियाभर के कई देशों ने इन कुत्तों को रखने पर प्रतिबंध लगा रखा है। हालांकि, अमेरिका सहित कई अन्य देशों में पिटबुल को आज भी पाला जाता है, लेकिन इनको आक्रामक होने से रोकने के लिए बेहतर ट्रेनिंग की जरूरत होती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here