हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home कारोबार लगातार दूसरे ...

    लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

    Petrol-Diesel Prices

    नयी दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन वृद्धि की। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 39 पैसे तक और डीजल की 15 पैसे तक बढ़ी। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 35 पैसे बढ़कर 100.56 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। डीजल की कीमत भी नौ पैसे बढ़कर 89.62 रुपये प्रति लीटर हो गई। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का मौजूदा क्रम 04 मई को शुरू हुआ था। दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महँगा हुआ था। जुलाई में पेट्रोल की कीमत 1.75 रुपये और डीजल की 46 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है।

    यह भी पढ़े – संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर किसानों ने बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों के खिलाफ किया अनोखा प्रदर्शन

    मुंबई में पेट्रोल के दाम में 34 पैसे और डीजल के दाम में नौ पैसे की वृद्धि की गई। वहाँ अब पेट्रोल 106.59 रुपये और डीजल 97.18 रुपये प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल 31 पैसे महँगा होकर 101.37 रुपये और डीजल नौ पैसे की बढ़ोतरी के साथ 94.15 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। कोलकाता में पेट्रोल 39 पैसे महँगा होकर 100.62 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। वहाँ डीजल की कीमत 15 पैसे बढ़ी और एक लीटर डीजल 92.65 रुपये प्रति लीटर का बिका। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

    देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-
         शहर                             पेट्रोल                               डीजल 
    • दिल्ली                     100.56                       89.62
    • मुंबई                       106.59                       97.18
    • चेन्नई                     101.37                       94.15
    • कोलकाता                 100.62                       92.65

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।