हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home कारोबार मई और जून में...

    मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये हुआ महँगा

    Petrol and Diesel Price

    पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। पेट्रोल-डीजल के दाम रविवार को रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर स्थिर रहे। इससे पहले शनिवार को इनके दाम बढ़ाये गये थे। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य आज 100.91 रुपये और डीजल की कीमत 89.88 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रही। पश्चिम बंगाल तथा अन्य चार राज्यों में चुनाव के बाद से इनके दाम तेजी से बढ़े हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने का मौजूदा क्रम 04 मई को शुरू हुआ था। दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महँगा हुआ था।

    जुलाई में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.10 रुपये और डीजल की कीमत 72 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है। देश के अन्य शहरों में भी दोनों जीवाश्म ईंधनों की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। मुंबई में पेट्रोल 106.93 रुपये और डीजल 97.46 रुपये प्रति लीटर मिला। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.67 रुपये और डीजल की कीमत 94.39 रुपये रही। कोलकाता में पेट्रोल 101.01 रुपये और डीजल 92.97 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

    महंगाई डायन: हे भगवान कब थमेंगे, पेट्रोल-डीजल के दाम! श्रीगंगानगर में 111 के पार पहुंचा पेट्रोल

    देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

        शहर                               पेट्रोल                                डीजल 

    • दिल्ली                           100.91                           89.88
    • मुंबई                             106.93                           97.46
    • चेन्नई                           101.67                           94.39
    • कोलकाता                        101.01                           92.97

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।