हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home कैथल Bullet Bike C...

    Bullet Bike Challan: 6 बुलेट के काटे चालान, लगाया करीब 1 लाख रुपए का जुर्माना, एक बाइक इंपाउंड

    Kaithal News
    Kaithal News: स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गांव में जाकर फॉगिंग करते हुए

    पुलिस ने कैथल व पूंडरी में 6 बुलेट बाइकों के चालान किए

    कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Traffic Challan: जिले में पटाखे की आवाज निकालने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट मोटरसाइकिल चलाने वाले चालकों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस द्वारा विशेष मुहिम चलाते हुए निरंतर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैफिक थाना एसएचओ एसआई राजकुमार की अगुवाई में यातायात पुलिस द्वारा पेहवा चौक कैथल व पूंडरी में 6 बुलेट बाइकों के चालान किए गए। दो बाइको के 22-22 हजार रुपए के चालान किए गए तथा एक बुलेट बाइक का 32 हजार का चालान करके नियमों की घोर अवहेलना पर इंपाउंड कर लिया गया। इसके अतिरिक्त 2 ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के भी 10-10 हजार रुपए के चालान किए गए।

    बता दें कि बुलेट चालक अपने बुलेट बाइक का साइलेंसर चेंज करवा कर पटाखे बजाकर दहशत फैलाने का काम करते है। एसे बाइक चालकों पर सख्त एक्शन लेने के लिए एसपी राजेश कालिया द्वारा आदेश दिए गए है। इसी कड़ी में निरंतर रूप से ट्रैफिक एसएचओ एसआई राजकुमार की टीम द्वारा एसे बुलेट बाइक चालकों को काबू करके नियमानुसार चालान कर रहे है। Kaithal News

    एसपी राजेश कालिया ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी यातायात नियमों की पालना करें। बाइक साइलेंसर की मार्फत पटाखे की आवाजें निकालने कारण कोई अप्रिय दुर्घटना हो सकती है। बाइक चालक अपना साइलेंसर मॉडिफाई ना करवाएं तथा प्रेशर हॉर्न का प्रयोग ना करें। चालान करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोग ट्रैफिक नियमों बारें खुद को जागरूक करे और ट्रैफिक नियमों की पालना करें। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– बी. बी. नगर में पशु चोरों का आतंक

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here