हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें पुर्तगाली राष...

    पुर्तगाली राष्ट्रपति मारसेलो रेबोलो कोरोना पाॅजिटिव

    Portuguese-President

    मैड्रिड l पुर्तगाल के राष्ट्रपति मारसेलो रेबोलो डिसूसा के कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट पर जारी पोस्ट के मुताबिक पिछले दो दिन में डिसूसा की दो बार जांच की गयी और दोनों दफे उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी लेकिन अन्य पीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव रिपोर्ट आयी। उनमें हालांकि इसके लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनाें में राष्ट्रपति के सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिये गये हैं। उल्लेखनीय है कि पुर्तगाल में राष्ट्रपति पद के लिए आगामी 24 जनवरी को चुनाव होने जा रहे हैं और श्री डिसूसा पुन: इस दौड़ में शामिल हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।