प्रॉपर्टी डीलर की भाखड़ा नहर में डूबने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Published On

भूना(सच कहूँ न्यूज)। गांव ढाणी डूल्ट के रमेश कुमार मावलिया की संदिग्ध परिस्थितियों में भाखड़ा नहर में डूबने से मौत हो गई है। जिसका शव गोरखपुर के डूम्मा वाले पुल के पास नहर में बरामद हुआ है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर इतफाकिया कार्रवाई करके जांच शुरू कर दी है। गांव ढाणी डूल्ट निवासी सूरजभान ने पुलिस बयान में बताया कि उसका 47 वर्षीय भाई रमेश कुमार मावलिया टोहाना रोड पर अनाज मंडी गेट के नजदीक प्रॉपर्टी डीलर का कारोबार करता था।

जो अचानक 21 मई से लापता था। उसकी तलाश के लिए तमाम रिश्तेदारी में संपर्क किया तो कहीं भी सुराग नहीं मिला। रविवार को गोरखपुर के निकट डूम्मा वाले पुल पर रमेश कुमार का शव मिलने की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रमेश शराब का सेवन अधिक करता था। इसलिए हो सकता है भाखड़ा नहर में नहाते समय या पानी पीते समय वह पानी के तेज बहाव में बह गया हो। पुलिस ने पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई सूरजभान के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मगर पुलिस की प्रारंभिक जांच में उसकी पानी में डूबने से मौत हुई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts