हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में र...

    हरियाणा में राहुल गांधी का चुनावी बिगुल: हमारी सरकार बनी तो हर गरीब किसान को 72 हजार रुपये देंगे

    पानीपत (सन्नी कथूरियां)। हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे फेज में राहुल गांधी ने पानीपत के हुड्डा ग्राउंड में रैली की। जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि आज हम पानीपत की ऐतिहासिक जगह पर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि 2019 में हम एक योजना लाना चाहते थे। हर गरीब व्यक्ति के खाते में 72 हजार रुपए दिए जाएंगे। यह पैसे हर गरीब मजदूर और किसान को दिए जाएंगे। यदि हमारी सरकार आई तो ये योजना शुरू करेंगे।

    यह भी पढ़ें:– हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह की बढ़ी मुश्किलें: मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

    राहुल गांधी ने कहा कि देश की आबादी 140 करोड़ है। जितना धन आधे हिंदुस्तान के हाथ में है। उतना धन हिंदुस्तान के सबसे अमीर 100 लोगों के पास है। देश में जितनी भी कॉपोर्रेट कंपनियां हैं, उनमें से 90% मुनाफा केवल 20 कंपनियों को हो रहा है। उन्होंने कहा कि यहां दो हिंदुस्तान बन गए हैं। एक किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार, बेरोजगारों का। इसमें करोड़ों लोग रहते हैं और दूसरा 200-300 लोगों का हिंदुस्तान। इनके पास पूरा का पूरा धन। आपके पास कुछ नहीं।

    नोटबंदी-जीएसटी ने कारोबार खत्म किया

    राहुल ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी ने देश में कारोबार खत्म कर दिया। लोगों को रोजगार देने वाले काम बंद हो गए। आज 21वीं सदी में हरियाणा बेरोजगारी का चैंपियन है। आपने सबको पीछे छोड़ दिया। 38 प्रतिशत युवा यहां बेरोजगार हैं। राहुल ने कहा कि यात्रा का पहला लक्ष्य एक हिंदुस्तानी को दूसरे से जोड़ने का है। दूसरा लक्ष्य देश में बेरोजगारी को फैलने से रोकने का है।

    बन गए दो हिंदुस्तान।

    राहुल गांधी ने कहा कि देश की आबादी 140 करोड़ है। जितना धन आधे हिंदुस्तान के हाथ में है। उतना धन हिंदुस्तान के सबसे अमीर 100 लोगों के पास है। देश में जितनी भी कार्पोरेट कंपनियां हैं, उनमें से 90% मुनाफा सिर्फ 20 कंपनियों को हो रहा है। यह नरेंद्र मोदी के हिंदुस्तान की सच्चाई है। यहां 2 हिंदुस्तान बन गए है। एक किसान-मजदूर, छोटे दुकानदार, बेरोजगारों का। इसमें करोड़ों लोग रहते है और दूसरे हिंदुस्तान 200-300 लोगों का हिंदुस्तान। इनके पास पूरा का पूरा धन। आपके पास कुछ नहीं।

    खड़गे बोले-ED और इनकम टैक्स के जरिए कांग्रेस को तोड़ने की कोशिश

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में महंगाई बढ़ रही है लेकिन केंद्र सरकार ध्यान नहीं दे रही। केंद्र सरकार सिर्फ बड़े लोगों के साथ है। राहुल गांधी की लड़ाई इसी महंगाई के साथ है। देश में इतनी बेरोजगारी पहले कभी नहीं हुई। राहुल गांधी इसके लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह को सिर्फ चुनाव से मतलब है। वह ED, इनकम टैक्स का इस्तेमाल कर कांग्रेस को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। खड़गे ने कहा कि मोदी-शाह कहते हैं कि हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं लेकिन फिर लोकतांत्रिक से बनी सरकार को तोड़ते रहते हैं। भाजपा झूठ की राजनीति करती है। यह झूठों के सरदार हैं। उन्होंने 2 करोड़ रोजगार का वादा किया था लेकिन किसी को नहीं मिला।

    मुंह में राम बगल में छुरी

    खड़गे ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा में कहा कि राम मंदिर 1 जनवरी को बनेगा। इनको बोलने का क्या मतलब है, वहां चुनाव हैं, इस वजह से ऐसी बात कह रहे हैं। यह बात कोई पुजारी कहे, इनका कहने का क्या मतलब है?। खड़गे ने कहा कि इनके मुंह में राम और बगल में छूरी है। यह लोगों को बांट रहे हैं। राहुल लोगों को जोड़ने के लिए यात्रा कर रहे हैं।

    हुड्‌डा बोले-दिल्ली कांग्रेस की होगी

    पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि पानीपत की ऐतिहासिक भूमि पर राहुल गांधी और खड़गे का स्वागत करता हूं। महाभारत में पांडवों ने इस पानीपत को बसाया था। 5 पतों में एक है पानीपत। हरियाणा में जय जवान, जय किसान और पहलवान की धरती है। ये जनसमूह बता रहा है कि आने वाले समय में दिल्ली किसकी होगी। दिल्ली कांग्रेस की होगी। राहुल गांधी की यात्रा जन आंदोलन बन गई है।

    इसमें कोई शक नहीं अगले प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे.. उदय भान

    हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि देश की जनता आपके नेतृत्व की तरफ देख रहा है। आपने मोदी जी को बेनकाब करने का काम किया है। नोटबंदी हो, जीएसटी हो या फिर चाइना हर मुद्दे पर बेनकाब किया है। यात्रा को मिली कामयाबी से स्पष्ट है कि राहुल गांधी अगले प्रधानमंत्री होंगे। वहीं रैली में सांसद दीपेंद्र हुडा ने कहा कि रैली पानीपत में हो रही है, मगर इससे फैसला चंडीगढ़ और दिल्ली की सत्ता का हो रहा है।

    राहुल गांधी की यात्रा व रैलियां हमेशा सफल रहेंगी।

    फरीदाबाद से पानीपत राहुल गांधी की रैली में पहुंची हरियाणा महिला कांग्रेस जनरल सेक्रेट्री राखी सेठी ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस एकजुट होकर राहुल गांधी के सभी प्रोग्राम को सफल बनाने में अहम योगदान रखेगी, राहुल गांधी द्वारा जब से कन्याकुमारी से कश्मीर की यात्रा शुरू की गई है तब से बीजेपी सरकार को मानो बुखार सा हो गया है लेकिन हर स्टेट में हर जिले में रैली इसी तरह सफल होगी जैसे आज पानीपत में हुई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here