हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home देश Rajasthan PTE...

    Rajasthan PTET Result 2023: राजस्थान पीटीईटी का रिजल्ट घोषित, डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट देखें

    B.Ed Result 2024
    B.Ed Result 2024: 88.52 प्रतिशत अंक के साथ भारती प्रथम

    जोधपुर के मनीष विश्नोई रहे पूरे राज्य में प्रथम

    जयपुर। Rajasthan PTET Result 2023 राजस्थान की गुरु गोविन्द सिंह ट्राइवल यूनिवर्सिटी ने प्री टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ptetggtu.com पर जारी किया गया है, आप डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। अपना रिजल्ट देखने के लिए आपको साइट पर मांगी गयी जानकारी दर्ज करनी होगी। आपको बता दें कि 21 मई 2023 को पीटीईटी एग्जाम का आयोजन प्रदेश भर में निर्धारित केंद्रों पर किया गया था। रिजल्ट जारी होने के बाद अब रैंक के अनुसार उम्मीदवारों को प्रदेश भर के संस्थानों में दो वर्षीय एवं चार वर्षीय बीएड प्रोग्राम में दाखिला दिया जाएगा।

    रिजल्ट चैक करने की पूरी प्रक्रिया | PTET Result 2023

    राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले आॅफिशियल वेबसाइट ptetggtu.com पर जाना होगा। अब वेबसाइट के होम पेज पर आपको 4 वर्षीय कोर्स या 2 वर्षीय कोर्स पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको नए पेज पर PTET Result का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। अब आपको अपना रोल नंबर एवं जन्मतिथि दर्ज करने के बाद दिए नंबर को हल करना है और प्रोसीड बटन पर क्लिक करना है। इतना करने के बाद आपका रिजल्ट एक नए पेज पर ओपन हो जाएगा। अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंटआउट भी निकाल कर सुरक्षित रख सकते हैं।

    राजस्थान पीटीईटी 2023 एग्जाम के दो वर्षीय पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा में जोधपुर के रहने वाले मनीष विश्नोई ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा चार वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा में विकास पाल जादौन और हिमांशु प्रथम ने पहला स्थान प्राप्त किया है। विकास पाल ने बीए बीएड एंट्रेस एग्जाम में टॉप किया है वहीं हिमांशु प्रथम बीएससी बीएड प्रवेश परीक्षा में राज्य में टॉप पोजीशन हासिल की है।

    एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन 25 जून से | PTET Result 2023

    पीटीईटी 2023 रिजल्ट जारी हो चुका है, अब एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 25 जून से शुरू हो जाएगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 जुलाई 2023 तक जारी रहेगी। रजिस्ट्रेशन होने के बाद रैंक के अनुसार राज्य के विभिन्न संस्थानों में छात्रों को प्रवेश प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा कॉउंसलिंग शेड्यूल भी जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here