ऋतिक ने लॉकडाउन के दौरान स्वस्थ रहने के लिए 23 घंटे रखा उपवास

Published On

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रोशन ने लॉकडाउन के दौरान स्वस्थ रहने के लिए 23 घंटे का उपवास रखा हैं। ऋतिक रोशन लॉकडाउन के दौरान भी अच्छा स्वास्थ्य और फिटनेस बनाए हुए हैं।उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नई पोस्ट शेयर की कि कैसे उन्होंने 23 घंटे का उपवास किया। इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा, ’23 घंटे का उपवास। इसमें एक नई सेल्फी और एक ऐप का स्क्रीनशॉट है जो उनकी फिटनेस पर नज़र रखता है। सेल्फी में ऋतिक कैमरे के लिए पलक झपकाते दिखाई दे रहे हैं। ऋतिक के प्रशंसक उनके शानदार लुक से एक बार फिर प्रभावित हुए। एक फैन ने लिखा, ‘खूबसूरत फोटो सर’, वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘सुंदर लग रहे हों। ऋतिक इन दिनों अपने दो बेटों हरेन, ह्रदान और अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान के साथ लॉकडाउन में सेल्फ-आइसोलेशन में है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author