नामचर्चा में फूड बैंक से बांटा 16 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। बुधवार सुबह शाह सतनाम जी मार्ग स्थित फूड बैंक कार्यालय पर सरसा ब्लॉक की मासिक ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक के विभिन्न जोनों व गांवों से काफी तादाद में साध-संगत ने भाग लिया। नामचर्चा की समाप्ति पर ब्लॉक के फूड बैंक से 16 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन बांटा गया। इस मानव हितेषी कार्य में ब्लॉक के जोन नंबर 2 की महिला सेवादारों व प्रेम सचदेवा इन्सां परविार की ओर से आर्थिक सहयोग किया गया। मासिक नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास कस्तूर सोनी इन्सां ने ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का इलाही नारा लगाकर किया। इसके पश्चात कविराजों ने अनेक सुन्दर-सुन्दर भजनों के माध्यम से प्रभु-परमात्मा के नाम का यशोगान किया गया।

 साध-संगत ने पक्षी उद्धार मुहिम के तहत रोजाना घरों की छतों पर पानी व दाना रखने का लिया संकल्प

इस दौरान नामचर्चा में उपस्थित साध-संगत को ब्लॉक कमेटी के जिम्मेवारों ने 139 मानवता भलाई कार्यो में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नामचर्चा के दौरान साध-संगत को गर्मी के मौसम के मद्देनजर बेजुबान पक्षियों की सार-संभाल के लिए पक्षी उद्धार मुहिम के तहत रोजाना अपने घरों की छतों पर कसोरे रखकर उनमें पानी डालने व दाना रखने का आह्वान किया गया। वहीं साध-संगत ने भी पक्षी उद्धार मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया। नामचर्चा में ब्लॉक के सभी जिम्मेवार भाई-बहन मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts