हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home देश रत्नावली उत्स...

    रत्नावली उत्सव में रैंप पर उतरेंगे हरियाणा के आधुनिक परिधान

    Ratnavali festival

    Ratnavali festival | रत्नावली में हरियाणवी फैशन
    शो का आयोजन 29 अक्टूबर को आडिटोरियम में

    सच कहूँ, देवीलाल बारना
    कुरुक्षेत्र। अबकि बार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित रत्नावली उत्सव (Ratnavali festival) में हरियाणा की अलग ही झलक देखने को मिलेगी। इतना ही नही हरियाणा के लोक परिधानों को नवीन स्वरूप में प्रस्तुत कर विश्वविद्यालय के छात्र एवं छात्राएं रैंप पर चलते दिखाई देंगें। केयू के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा रत्नावली राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समारोह का आयोजन 28 से 31 अक्टूबर तक किया जा रहा है। रत्नावली में हरियाणवी फैशन शो का आयोजन 29 अक्टूबर को आडिटोरियम में किया जाएगा।

    कोरोना काल के बाद पहली बार हो रहा रत्नावली उत्सव

    सालों से हरियाणवी की धूम मचाने वाले रत्नावली उत्सव पर कोरोना ने ब्रेक लगा दिया था। अबकि बार रत्नावली का आयोजन 2 साल के अंतराल के बाद हो रहा है। रत्नावली समारोह में जहां एक ओर 31 विधाओं में लोक कलाकार अलग-अलग मंचों पर अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत करेंगे वहीं दूसरी ओर हरियाणा के लोक परिधानों को युवाओं से जोडने के लिए हरियाणवी फैशन शो का आयोजन किया जाएगा।

    हरियाणवी फैशन शो में भाग लेंगें छात्र छात्राएँ

    युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि हरियाणवी फैशन शो में विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों के छात्र एवं छात्राएं भाग लेंगी। इसके लिए विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों से निवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढऩे वाले विदेशी छात्रों को भी हरियाणवी लोक परिधानों के साथ रैंप पर चलने का मौका दिया जाएगा।

    डॉ. पूनिया ने बताया कि हरियाणा का लोक पारंपरिक परिधान फॉक कॉस्ट्यूम मेल एवं फीमेल प्रतियोगिता का आयोजन भी 29 अक्टूबर को ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं में हरियाणा के लोक परिधानों को लोकप्रिय बनाने के लिए हरियाणवी फैशन शो का आयोजन किया जा रहा है।

    ये भी पढ़ें:-जितना खुबसूरत चेहरा, उतनी खुबसूरत है Saint dr. MSG की आवाज…

    घाघरा, धोती-कुर्ता पहन रैंप पर उतरेंगें युवक युवतियां

    फैशन शो में हरियाणा की गात्ती, कमरी, धोती, खारा, घाघरा, घाघरी, चूदंड़ी, वॉयल, सौंपली, लहरिया, पगड़ी, गरखी आदि परिधानों को नवीन स्वरूप में रैंप पर उतारा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि रत्नावली कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का ही नहीं अपितु पूरे हरियाणा का एक ऐसा उत्सव बन चुका है जिसकी पहुंच विदेशों तक हो चुकी है। ऐसे में हरियाणवी संस्कृति को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए तथा युवाओं को अपनी परंपराओं से जोडऩे के लिए हरियाणवी फैशन शो का आयोजन किया जा रहा है।

    आईआईएचएस विरासत कोर्स के छात्र बनाएंगे फैशन शो पर रिपोर्ट

    इंस्टीट्यूट आफ इन्टीग्रेटिड एण्ड आॅनर्स स्टड़ीज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में हरियाणा की लोक सांस्कृतिक विरासत गतिविधि के माध्यम से पाठ्यक्रम लागू किया गया है। इस पाठ्यक्रम को पढऩे वाले प्रथम वर्ष के छात्र एवं छात्राएं रत्नावली में आयोजित होने वाले हरियाणवी फैशन शो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही वे हरियाणा के लोक परिधानों का डॉक्यूमेंटेशन कर उसको युवाओं से जोडकऱ प्रस्तुत करेंगे।

    पाठ्यक्रम के प्रभारी डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि हरियाणा की लोक सांस्कृतिक विरासत को पढऩे वाले छात्रों को लोक संस्कृति में रोजगार की संभावनाओं से जोडकऱ नए रोजगार पैदा करने के उद्देश्य से पाठ्यक्रम लागू किया गया है। इस तरह की गतिविधियां छात्रों के कैरिकुलम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here