हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home स्वास्थ्य घर परिवार रैसेपी: उड़द द...

    रैसेपी: उड़द दाल की इमरती

    Recipe Urad Dal Imarti
    Recipe Urad Dal Imarti: उड़द दाल की इमरती

    Urad Dal Imarti: सामग्री: 2 कप धुली उड़द दाल  (पूरी रात पानी में भिगी हुई), 3 कप चीनी, डेढ़ कप पानी, केसर कलर, 1/2 टी स्पून इलाइची पाउडर, 500 ग्राम घी (फ्राई करने के लिए)

    विधि :
    • सबसे पहले दाल को धोकर और पीसकर इसमे रंग मिलाएं।
    • अब दाल को अच्छे से फेंट लें और कुछ बूंदे पानी में डालकर देखें।
    • इसके बाद दाल को थोड़ी देर के लिए साइड में रख दें। दूसरी तरफ पानी में चीनी को डालकर धीमी आंच पर घुलने दें।
    • इसे लगातार चलाते रहें, जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए। इसे तब तक पकाएं, जब तक इसका तार न बन जाए।
    • इसमें इलाइची पाउडर डालें। इसके बाद बैटर को नोजल वाले पाइप या एक कपड़े में छेद करके डालें और गर्म घी में इमरती बनाएं।
    • आंच को धीमा करें ताकि यह क्रिस्पी और क्रंची हो जाए।
    • इन्हें अब घी में से निकालकर चाशनी में 3 से 4 मिनट के लिए रखें।
    • इसके बाद इसे छानकर सर्व करें।

    यह भी पढ़ें:– White Hair: अगर आप सफेद बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये टिप्स, बाल हो जाएंगे काले!