हमसे जुड़े

Follow us

12.5 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पंचतत्व में व...

    पंचतत्व में विलीन ऋषि कपूर का पार्थिव शरीर, बेटी रिद्धिमा नहीं पहूंच सकीं

    Rishi Kapoor

    नई दिल्ली। अभिनेता ऋषि कपूर गुरुवार को पंचतत्व में समा गए। 67 वर्ष के अभिनेता ने एच एन रिलायंस अस्पताल में गुरुवार की सुबह 8.45 बजे अंतिम सांस ली। सांस लेने में तकलीफ होने पर दो वर्ष से कैंसर से जंग लड़ रहे ऋषि कपूर को बुधवार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई स्थित चंदनवाड़ी श्मशानघाट पर विद्युत शवदाहगृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

    इससे पहले एम्बुलेंस में पार्थिव शरीर को श्मशान घाट लाया गया। (Rishi Kapoor Death)  श्मशान घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी। इस अवसर पर उनकी पत्नी अभिनेत्री नीतू कपूर, पुत्र रणबीर कपूर,दिवंगत अभिनेता के भाई रणधीर कपूर,राजीव कपूर, अभिषेक बच्चन, भतीजी करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, आलिया भट्ट ,अनिल अंबानी के अलावा परिवार के अन्य सदस्य तथा बेहद करीबी मौजूद थे।

    ऋषि कपूर के निधन के समय बेटी रिद्धिमा दिल्ली में थीं, पूर्णबंदी के कारण विमान सेवाएं बंद हैं और दिल्ली पुलिस के आवागमन पास जारी किये जाने के बाद भी रिद्धिमा पिता के अंतिम संस्कार में भाग लेने मुंबई नहीं पहुंच पाईं। कोरोना वायरस की वजह से पूर्णबंदी लागू रहने से दिशानिदेर्शों के अनुसार केवल 20 लोगों को ऐसे समय पर मौजूद रहने की अनुमति है। इससे पहले अस्पताल से सीधे ऋषि कपूर के पार्थिव शरीर को चंदनवाडी श्मशानघाट लाया गया।

    मुंबई पुलिस ने पूर्णबंदी को देखते हुए ऋषि कपूर परिवार से दिवंगत अभिनेता के पार्थिव शरीर को घर नहीं ले जाने का अनुरोध किया था। गौरतलब है कि 2018 में यह खबर आई थी कि ऋषि कपूर को ल्यूकेमिया नामक कैंसर है, जिसके बाद वह अमेरिका के लिए चले गए थे। वहां उनका इलाज लगभग 11 महीने चला और इसके बाद पिछले साल सितंबर में वह भारत लौट आए थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।