हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home खेल World Cup 202...

    World Cup 2023 Final: हार पर रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान, विराट कोहली भी हैरान!

    World Cup 2023 Final
    World Cup 2023 Final हार पर रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान, विराट कोहली भी हैरान!

    अहमदाबाद (एजेंसी)। World Cup 2023 Final: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को आईसीसी विश्वकप के खिताबी मुकाबले में आॅस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद कहा कि मैच का नतीजा हमारे पक्ष में नहीं गया है लेकिन मुझ अपनी टीम पर गर्व है। आज यहां नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में रोहित शर्मा ने कहा, ‘नतीजा हमारे पक्ष में नहीं गया है लेकिन मुझे अपनी टीम पर गर्व है जिस तरह से हमने पूरे टूनार्मेंट मेंन खेला। हम 20-30 रन कम रह गए।

    जब राहुल और विराट 25 ओवर के आसपास बल्लेबाजी कर रहे थे तब हमने सोचा था कि 270-80 रन पार स्कोर होता। शुरूआत में तीन विकेट लेने के बाद हमने जो संभव हो सका वो किया लेकिन हेड और लाबुशेन मैच को हमारे पक्ष से दूर ले गए। पिच अंडरलाइट्स बाद में बल्लेबाजी के लिए अच्छी होगी। हम पिच का बहाना कर सकते हैं लेकिन हमें यह मानना होगा कि हमने बोर्ड पर पर्याप्त रन स्कोर करने लायक बल्लेबाजी नहीं की। World Cup 2023 Final

    विराट कोहली को प्लेयर आॅफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड नवाजा गया है लेकिन कोहली की निराशा साफ झलक रही है। अब एक एक कर के सभी खिलाड़ियों का नाम पुकारा जा रहा है। उन्हें पदक दिए जा रहे हैं। कोच राहुल द्रविड़ सभी खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई कर रहे थे। चैम्पियनशिप के समापन समारोह में बीसीसाई सचिव जय शाह, टूनार्मेंट के ब्रैंड एंबेस्डर सचिन तेंदुलकर और बीसीसीआई अध्यक्ष रॉजर बिन्नी मौजूद हैं। ट्रेविस हेड को प्लेयर आॅफ द मैच की की ट्राफी दी गई।

    HSSC Group D CET 2023: हरियाणा ग्रुप डी परिणाम ऐसे देखें!

    हेड के शतक से ऑस्ट्रेलिया ने जीता छठी बार विश्वकप का खिताब | World Cup 2023 Fina

    ट्रैविस हेड की 137 रनों की शतकीय और मार्नस लाबुशेन अविजित 58 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को आईसीसी विश्वकप के फाइनल मुकबाले में भारत को छह विकेट हराकर छठी बार खिताब पर कब्जा किया।

    नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 47 स्कोर पर अपने तीन शीर्ष बल्लेबाज डेविड वॉर्नर सात रन, मिचेल मार्श 15 रन और स्टीव स्मिथ चार को खो दिया। इसके बाद ट्रैविस हेड और मार्नस लाबुशेन संयम के साथ खेलते हुए टीम को विजय के द्वार पहुंचा दिया। हालांकि जीत के दो रन पहले ट्रैविस 120 गेंदों में 137 रनों पर सिराज की गेंद पर गिल को कैच थमा बैठे। इसके बाद 43 ओवर की आखिरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल दो रन बनाते हुए स्कोर 241 रन कर टीम को फाइनल मुकाबले में जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया की विश्वकप की यह छठी खिताबी जीत है। वहीं भारत दूसरी बार फाइनल में हारा है। भारत की ओर से बुमराह ने दो विकेट लिये। वहीं शमी और सिराज ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

    इससे पहले केएल राहुल 66 रन, विराट कोहली 54 रनों की अर्धशतकीय पारी और रोहित शर्मा के धुआंधार 47 रनों की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने आज टॉस जीत कर भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। पहले बल्लेबाजी करे रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को शानदार शुरूआत देने का प्रयास किया लेकिन मिचेल स्टार्क ने पांचवें ओवर में शुभमन गिल सात रन पर आउट कर दिया। रोहित शर्मा के रूप में भारत का दूसरा विकेट गिरा उन्होंने 31 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 47 रन बनाये। उन्हें ग्लेन मैक्सवेल ने आउट किया। अगले ही ओवर में श्रेयस अय्यर चार रन को पैट कमिंस ने विकेट के पीछे कैच आउट करा दिया।

    सेमीफाइनल और फाइनल में 50 से ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।फाइनल में विराट ने 56 गेंदों में अर्धशतक बनाया। 29वें ओवर में 148 के स्कोर पर विराट कोहली 63 गेंदों में 54 को पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड आउट हो गये। केएल राहुल ने संयम से खेलते हुए 86 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 36वें ओवर में 178 रन के स्कोर पर भारत को पांचवां झटका रविंद्र जडेजा नौ रन के रूप में लगा।

    42वें ओवर में स्टार्क ने केएल राहुल 66 रन विकेटकीपर इंग्लिस के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेजते हुए भारत को 203 रन के स्कोर पर छठा झटका दिया। शमी छह रन सातवें विकेट रूप में आउट हुए। इसके बाद बुमराह एक रन जैम्पा का शिकार बने। सूर्यकुमार यादव 18 रन को हेजलवुड ने इंग्लिस के हाथों कैच आउट करा दिया। कुलदीप यादव 10 रन मैच की आखिरी गेंद पर दो रन लेने के प्रयास में मार्नस/कमिंस द्वारा रन आउट कर दिये गये। भारतीय टीम के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे ओर पूरी टीम 50 ओवर में 240 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

    ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लिये। जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं ग्लेन मैक्सवेल और ऐडम जैम्पा ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here