हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home देश संबा : सेना क...

    संबा : सेना की वर्दी में दिखे संदिग्ध, तलाशी अभियान शुरू

    Encounter in Srinagar

    जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध लोगों के नजर आने की सूचना के आधार पर शुक्रवार सुबह तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पुलिस तथा विशेष अभियान दल ने आज तड़के गग्वाल क्षेत्र में तलाश अभियान शुरू किया। वहीं एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘एक नागरिक ने जटवाल के छान काना रेलवे क्रॉसिंग के पास दो से तीन संदिग्ध लोगों को सेना की वर्दी में घूमते हुए देखा, जिसके आधार पर तलाश अभियान शुरू किया गया।

    उन्होंने कहा, “तलाश अभियान जारी है, लेकिन अभी तक किसी से संपर्क नहीं हो पाया है। उल्लेखनीय है कि सेना ने वीरवार को राजौरी में सुंदरबनी सेक्टर के ददाल गांव में दो आतंकवादियों को मार गिराया था। इस दौरान दो जवान भी शहीद हुए थे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।