हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान यमुना जल समझौ...

    यमुना जल समझौते से शेखावाटी को मिलेगा भरपूर पानी: सीएम

    Jhunjhunu News
    Jhunjhunu News: यमुना जल समझौते से शेखावाटी को मिलेगा भरपूर पानी: सीएम

    झुंझुनूं (सच कहूं न्यूज)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने शेखावाटी क्षेत्र की तीन दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन झुंझुनूं जिले के मंडावा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार आमजन की सरकार है और हम जन-जन की सेवा के संकल्प के साथ आए हैं। हमारी सरकार संकल्प पत्र के वादों को पूरा करते हुए युवाओं और किसानों के सशक्तीकरण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं को मेहनत करने का संदेश देते हुए कहा कि आप मेहनत करिए, राज्य सरकार युवाओं के सपनों को पूरा करेगी। Jhunjhunu News

    उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अब तक 69 हजार नियुक्तियां दे चुकी है, शीघ्र ही हम 1 लाख नियुक्तियों के लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत, नगरीय विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी उपस्थित रहे।

    शेखावाटी जवानों और किसानों की धरती

    नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मुकुंदगढ़ में आयोजित स्वागत एवं आभार सभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि शेखावाटी जवानों और किसानों की धरती है। यहां का युवा सेना में शामिल होकर देश सेवा के लिए हमेशा आगे रहता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के 16 महीने में एक भी पेपरलीक नहीं हुआ है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस झूठ, लूट और तुष्टिकरण की राजनीति करती है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग ट्वीट कर यमुना जल समझौते से शेखावाटी में आने वाले पानी को लेकर सवाल पूछते हैं। हरियाणा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में सरकार बनने पर यमुना जल समझौते को रद्द करने का समर्थन करने वाले लोगों को सवाल पूछने का कोई हक नहीं है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कांग्रेस नेताओं से यह सवाल पूछें कि पूर्व में जब राजस्थान, हरियाणा और केंद्र में उनकी सरकार थी तब उन्होंने शेखावाटी में यमुना जल लाने के लिए क्या प्रयास किया। कार्यक्रम में विधायक विक्रम सिंह जाखल, कैलाश वर्मा, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच उपस्थित रहे।

    किसान अब बनेगा ऊर्जादाता भी | Jhunjhunu News

    झुंझुनू टोल प्लाजा पर आयोजित आभार सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा किसान समृद्ध होगा तो प्रदेश भी उन्नत और खुशहाल होगा। किसानों की प्रमुख आवश्यकताओं बिजली और पानी की पूर्ति के लिए हमने रामजल सेतु लिंक परियोजना व यमुना जल समझौते का मार्ग प्रशस्त किया। वहीं नहरी क्षेत्र में डिग्गियों के विकास के लिए अभूतपूर्व बजट का प्रावधान किया। दक्षिणी राजस्थान के जिलों के लिए देवास परियोजना के कार्य को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हमारा वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली देने का लक्ष्य है। हम किसानों को अन्नदाता के साथ ऊर्जा दाता भी बनाना चाहते हैं। कार्यक्रम में झुंझुनू विधायक राजेंद्र भांबू उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें:– Jhajjar Road Accident: मकान में घुसा ट्रक, महिला घायल, चालक फरार