हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home खेल श्रेयस अय्यर ...

    श्रेयस अय्यर ने करियर के पहले टेस्ट में ठोका शतक

    ऐसा करने वाले भारत के 16वें और दुनिया के 112वें खिलाड़ी बने

    कानपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ। दूसरे दिन टीम इंडिया ने अपनी पारी 258/4 के आगे से शुरू की। अब तक भारत का स्कोर 96 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 305 रन है। श्रेयस अय्यर ने 105 रन बनाए। अश्विन 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। टेस्ट डेब्यू कर रहे श्रेयस अय्यर ने 157 गेंदों पर अपना यादगार शतक पूरा किया। पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले अय्यर भारत के 16वें और दुनिया के 112वें खिलाड़ी बने। इसके साथ ही किसी भी भारतीय खिलाड़ी का न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू करते हुए ये तीसरा शतक रहा।

    दूसरे दिन के पहले ही ओवर में न्यूजीलैंड ने जडेजा के खिलाफ डीआरएस की अपील की, जिसे अंपायर ने नकार दिया। कीवी टीम ने डीआरएस लिया और रिव्यू में नजर आया कि गेंद स्टंप की लाइन से ऊपर थी और जडेजा नॉटआउट रहे। हालांकि जडेजा इस जीवनदान का लाभ न उठा सके तथा अगले ही ओवर में साउदी की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 50 रन बनाए। पहले दिन के खेल में कप्तान अजिंक्य रहाणे भी डीआरएस पर बचने के बाद अगली ही गेंद पर बोल्ड हो गए थे। भारत का छठा विकेट ऋद्धिमान साहा (1) के रूप में गिरा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here