सलेम अल-दवसारी के गोल से जीता सऊदी अरब

Published On

मिस्र को 2-1 से हराया

वोल्गोग्राद (एजेंसी)।

विश्व कप में सोमवार को ग्रुप ए के मुकाबले में सऊदी अरब ने मिस्र को 2-1 से हरा दिया। सऊदी अरब के लिए सलेम अल-दवसारी ने इंजरी टाइम (90+5 मिनट) में गोल किया। इससे पहले सलमान अल-फराज ने भी हाफटाइम से ठीक पहले इंजरी टाइम (45+6 मिनट) में मिली पेनल्टी को गोल में बदला था। मिस्र का एकमात्र गोल 22वें मिनट में मोहम्मद सालाह ने किया। सालाह मिस्र के लिए विश्व कप के दो अलग-अलग मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts