बिंद्यारानी देवी ने जीता रजत पदक, भारत को दिलाया चौथा मेडल

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में आज भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बिंद्यारानी देवी महिलाओं के 55 किग्राभार वर्ग में 202 किग्रा भार उठाकर रजत पदक जीता। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर बिंद्यारानी देवी को बधाई दी है। मोदी ने आज ट्वीट कर कहा, ‘ राष्ट्रमंडल खेल, बर्मिंघम में रजत पदक जीतने के लिए बिंद्यारानी देवी को बधाई। यह उपलब्धि उनकी दृढ़ता का प्रदर्शन है और इससे प्रत्येक भारतीय बहुत प्रसन्न है। मैं उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। ब्रिटेन के बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में बिंद्यारानी देवी ने महिलाओं के 55 किग्राभार वर्ग में 202 किग्रा भार उठाकर रजत पदक जीता।

राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने पर बिंद्यारानी देवी को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को ब्रिटेन के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर बिंद्यारानी देवी को बधाई दी है। श्रीमती मुर्मू ने ट्वीट किया, ‘राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में रजत जीतने के लिए बिंद्यारानी देवी को बधाई। आपने खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और अपने छड़ उठाकर उसे प्रमाणित किया। प्रत्येक भारतीय आपकी सफलता की प्रसन्नता साझा करे। ब्रिटेन के बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में बिंद्यारानी देवी ने महिलाओं के 55 किग्राभार वर्ग में 202 किग्रा भार उठाकर रजत पदक हासिल किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts