जुवेंटस के सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट नेगेटिव

Published On

रोम। फुटबॉल टूनार्मेंट सीरी ए की गत विजेता टीम जुवेंटस ने कहा है कि उसके सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट कराया गया जिसका नतीजा नेगेटिव आया है। बियानकोनेरी के अनुसार खिलाड़ियों ने छोटे समूह में सामाजिक दूरी का पालन कर ट्रेनिंग शुरू की है। टीम ने बयान जारी कर कहा कि फेडरल मेडिकल साइंटिफिक कमिशन के दिशार्निर्देश पर टीम के सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट कराया गया जिसका नतीजा नेगेटिव आया है।

आने वाले दिनों में टीम बड़े स्तर पर ट्रेनिंग शुरू करेगी। कुछ दिनों पहले जुवेंटस के डेनियल रुगानी, ब्लैस मातुदी और पाउलो दिबाला कोरोना से संक्रमित पाए गए थे लेकिन बाद में यह तीनों स्वस्थ हो गए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts