इंग्लैंड ने पनामा को 6-1 रौंदा

Published On

कप्तान केन की हैट्रिक

नई दिल्ली (एजेंसी)।

कप्तान हैरी केन की शानदार हैट्रिक और जॉन स्टोन्स के दो गोलों की बदौलत इंग्लैंड ने गोलों की बारिश करते हुए फीफा विश्व कप के ग्रुप-जी के मैच में पनामा को 6-1 से हरा दिया। लगातार दूसरी जीत के साथ इंग्लैंड क्वार्टर फाइनल में भी पहुंच गई। केन ने मैच में हैट्रिक लगाई और अब इस विश्व कप में उनके पांच गोल हो गए हैं। केन विश्व कप में हैट्रिक लगाने वाले इंग्लैंड के तीसरे खिलाड़ी बने हैं। वह इस टूनार्मेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। केन इस विश्व कप में हैट्रिक लगाने वाले पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड ने शुरू से ही मैच में अपना दबदबा बनाए रखा और पनामा को बैकफुट पर रखा। आठवें मिनट में ही इंग्लैंड के हिस्से कॉर्नर आया जिसे स्टोन्स ने हेडर के जरिए गोल में बदल इंग्लैंड के गोल करने के सिलसिले को शुरू किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts