भारत अपने रिकॉर्ड न्यूनतम स्कोर 36 रन पर ढेर

Published On

एडिलेड। भारतीय क्रिकेट टीम बेहद शर्मनाक बल्लेबाजी प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को पहले सत्र में अपने इतिहास के रिकॉर्ड न्यूनतम स्कोर 36 रन पर ढेर हो गई। भारत ने 20 जून 1974 को लॉर्डस मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ 42 रन का स्कोर बनाया था। उसके बाद जाकर भारत ने अब अपने सबसे न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड बना दिया है। भारत की दूसरी पारी में नौ विकेट पर 36 रन बने और मोहम्मद शमी चोटिल होने के कारण रिटायर हुए और उसके साथ ही भारत की पारी समाप्त हो गई।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts